अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने से जिले के 3,54,956 पात्र किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों के बैंक खातों में करीब 71 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है। किसानों को धनराशि मिलने से उनके चेहरे खिल उठे हैं।
किसानों को मिली इस आर्थिक सहायता से खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। किसान इस धनराशि का उपयोग बीज, खाद, कृषि उपकरण और अन्य कृषि कार्यों में कर सकेंगे। इससे कृषि कार्यों के लिए उनकी तत्काल आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी।