Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, आधा दर्जन पर मुकदमा...

दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। थाना जलालपुर क्षेत्र के मसूदपुर अशरफपुर भुआ गांव में सोमवार शाम दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ तक पहुँच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पहले पक्ष की ओर से एक युवती ने आरोप लगाया कि शाम करीब 6 बजे विपक्षीगण उनकी आबादी की भूमि में दीवार बना रहे थे। विरोध करने पर ग्राम प्रधान नरेंद्र देव सहित सीताराम, श्याम और अमरजीत ने हमला कर दिया। आरोप है कि प्रधान ने ललकार कर मारपीट के लिए उकसाया। हमले में उसकी मां तारादेवी बेहोश हो गईं। साथ ही युवती ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, दूसरे पक्ष की एक अन्य युवती ने तहरीर में कहा कि शाम करीब 5:15 बजे गांव के ही शिवम उर्फ बृजेंद्र और लालचंद घर पर आकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर तारा देवी व उनकी पुत्री समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे और उसकी मां को गंभीर चोटें आईं। साथ ही दीवार गिरा देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

इस मामले में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments