Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजंगली जानवर के हमले में दो घायल

जंगली जानवर के हमले में दो घायल


कटेहरी अंबेडकर नगर । अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव पियारेपुर में बीती रात जंगली जानवर के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हमले के बाद चीखने चिल्लाने से गांव के लोग जाग गये। मामले का सही पता चलने पर गांव वासियों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर एक जंगली सियार को मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने बताया कि कई सियारों का झुंड था , बाकी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पर रात में अहिरौली पुलिस ने पियारेपुर गांव पहुंचकर निरीक्षण के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी भिजवाया।

घटना गुरूवार की रात समय लगभग 11 की है पियारेपुर गांव में जब लोग सो रहे थे उसी समय सियारों का एक झुंड गांव में घुस आया गांव में कुत्ते भी सियारों को देखकर भौकने लगे। भगाने के प्रयास में सियार ने सबसे पहले निजामुद्दीन पुत्र समसुद्दीन उम्र लगभग 28 वर्ष के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सियार के हमले के बाद चीखने चिल्लाने की आवाज शुरू हो गया चारों तरफ भगदड़ मच गयी इसी बीच पता चला कि सियार ने मोहम्मद रेहान पुत्र करमुल्लाह उम्र लगभग 15 वर्ष को घायल करके भाग निकला। दो युवकों को घायल होने पर गांव के लोग लाठी डंडो से चारों तरफ घेराबंदी करके एक सियार को मार गिराया बाकी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पर रात में अहिरौली थाना अध्यक्ष पुलिस के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया और घायल युवकों को इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी भिजवाया सुबह एसडीएम अकबरपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायल युवकों को एंटीरैवीज का इंजेक्शन लगाया इस घटना से गांव के लोग काफी भयभीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments