Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाजरे के खेत में खून के निशान व गोबर मिलने से हड़कंप

बाजरे के खेत में खून के निशान व गोबर मिलने से हड़कंप


जलालपुर अंबेडकरनगर। बाजरे के खेत मे खून व गोबर दिखने पर आशंका जतायी जा रही है कि किसी पशु को काटकर मांस गौ तस्कर उठा ले गये जिसकी चर्चा जोरों पर है। सूचना पर पहुंचे मालीपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और घास में फैले खून पर मिट्टी डलवा दिया। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दिया है। प्रकरण मालीपुर थानाक्षेत्र के मालीपुर सुरहुरपुर मुख्य मार्ग से एक दूसरी तरफ गये मार्ग  के खेत की है।बीते गुरुवार की सुबह उक्त मार्ग स्थित साधु यादव के बाजरे के खेत में ढेर सारा खून घास में फैला हुआ था। खेत की देखभाल करने गए एक किसान ने साधु यादव के बाजरे के खेत में ढेर सारा खून फैला देखा तो दंग रह गया और कई स्थान पर गोबर और जानवर का अदरुनी अवशेष पडा रहा। यहां गोवंश काटे जाने और उसका मांस उठा ले जाने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गोवंश वध कर उसका मांस उठा ले जाने की चर्चा शुरू हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्र शेखर यादव चुनमुन समेत ग्रामीण प्रहलाद,राम किशोर बारी के साथ दर्जनों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल किया और सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू हो गया।सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान मे नही है।मालीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में खून मिला था।यह गोवंश का ही खून है अथवा अन्य जानवर का है पता किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments