Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अनियंत्रित बाइक की टक्कर में दो घायल, चालक बाइक छोड़कर फरार

अनियंत्रित बाइक की टक्कर में दो घायल, चालक बाइक छोड़कर फरार

0

बसखारी अंबेडकर नगर। शुक्रवार को विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के उमरी भवानीपुर निवासी राज मंगल दुबे (42) पुत्र राधेश्याम अपने बहनोई राकेश तिवारी (60) पुत्र मुन्नीलाल निवासी भटपुरवा, बसखारी के घर आए थे। बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे विकास नगर कॉलोनी के पास पहुंचे, हरैया की तरफ से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े, जिसमें राज मंगल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते राज मंगल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version