Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, बस में तोड़फोड़ व फायरिंग करने...

अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, बस में तोड़फोड़ व फायरिंग करने के मामले में थे आरोपी


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रयागराज से टांडा जा रही निजी बस पर तोड़फोड़ व फायर करने के मामले मे दो बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विदित हो कि बीते रविवार शाम को मालीपुर थाना के सलहदीपुर गांव के पास अज्ञात बाइक सवार पांच बदमाशों ने बस पर धावा बोलते हुए पथराव कर दिया। पथराव से बस में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था और बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। जब तक गांव के लोग बीच बचाव को पहुंचते पांचों नकाबपोश बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से सुरहुरपुर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस ने बस मालिक की तहरीर पर एक ज्ञात चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इन बदमाशो की खोजबीन शुरू कर दिया था। मंगलवार की सुबह गस्त के दौरान इस घटना में शामिल आजमगढ़ जनपद के पवई थाना के खंडौरा गांव निवासी सौरभ यादव और सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना के मुरादाबाद गांव निवासी देवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस तोड़फोड़ और फायरिंग में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments