Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित होकर पलटी गिट्टी लदी ट्रेलर, बाइक से जा रहे दो की...

अनियंत्रित होकर पलटी गिट्टी लदी ट्रेलर, बाइक से जा रहे दो की दबकर हुई मौत


अम्बेडकर नगर। गिट्टी लदी ट्रेलर के पलटने से बाइक सवार दो लोगो की दबकर मौत हो गई , जबकि एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया  है। पलटी ट्रेलर और गिट्टी को हटाने के लिए दो क्रेन और तीन जेसीबी मशीनों को लगाना पड़ा।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया बाईपास चौराहे से गिट्टी लदा हुआ ट्रेलर जा रहा था, तभी अचानक से सामने आई कार को बचाने में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। डंपर पलटने से रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार दो लोग नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर पलटने की सूचना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेलर से गिट्टी को हटाकर डंपर को सीधा किया गया,जिसके बाद दोनों दबे हुए शवों को पुलिस ने बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान संतलाल गुप्ता 50 वर्ष और सुरेंद्र शर्मा 45 वर्ष निवासी औरंगनगर पहितीपुर के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बिरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अनियंत्रित डंपर के पलटने से उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments