Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम जन्मभूमि परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर निवासी व्यक्ति हिरासत...

राम जन्मभूमि परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर निवासी व्यक्ति हिरासत में


अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश के मामले में पकड़े गए 56 वर्षीय अबू अहमद शेख से देश की खुफिया एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आरोपी व्यक्ति अकेले ही अयोध्या पहुंचा था और इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि की शुरूआत में तीन लोगों को हिरासत में लेने की खबरें आ रही थी। जिसका खंडन किया गया है।


अबू अहमद शेख

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिया गया व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। वह बिहार के रास्ते अयोध्या पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद परिसर में सीता रसोई के पास कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की कोशिश की। उसी दौरान मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आरोपी से उसकी यात्रा, उद्देश्य, संपर्कों और गतिविधियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि वह किसी संगठन या नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह मामला एक व्यक्ति तक सीमित प्रतीत हो रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है और मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments