Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित होकर पलटा अनार लदा ट्रक, चालक व खलासी घायल

अनियंत्रित होकर पलटा अनार लदा ट्रक, चालक व खलासी घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक अनार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग पांच बजे कटका टोल प्लाजा के पास राजस्थान से अनार लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक राम राम तथा खलासी रमेश, दोनों निवासी राजस्थान, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस टीम भेजकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments