Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सहादतगंज बाईपास पर ट्रक ने पांच भैंसों को मारी टक्कर, दो की...

सहादतगंज बाईपास पर ट्रक ने पांच भैंसों को मारी टक्कर, दो की मौत

0

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज बाईपास पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच भैंसें घायल हो गईं। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि ट्रक अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रहा था। सहादतगंज बाईपास पर सड़क पार कर रही भैंसों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों की सूचना पर सहादतगंज चौकी पुलिस और पीआरबी 5376 की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। घायल भैंसों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई है। पुलिस भैंसों के मालिक का पता लगाने के साथ ही फरार ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version