Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंत श्रीराम द्विवेदी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

संत श्रीराम द्विवेदी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे राम द्विवेदी की 15वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद उनके पुत्र आनंद कुमार द्विवेदी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में उनके पौत्र, सपा नेता और गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी महर्षि राम द्विवेदी ने जिला चिकित्सालय अयोध्या में रक्तदान किया। उनके साथ राजर्षि द्विवेदी, शिव शंकर गौड़ समेत छह अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। महर्षि ने कहा कि संत श्रीराम द्विवेदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए काम किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को भी आगे बढ़कर रक्तदान जैसे कार्यों में भाग लेना चाहिए।

इस मौके पर हाईकोर्ट अधिवक्ता देवर्षि द्विवेदी, अवधेश तिवारी, मनीष त्रिपाठी, राम लक्ष्मण तिवारी, पवन तिवारी, राम तेज तिवारी, शिल्पा त्रिपाठी, मधु द्विवेदी, शालिनी पांडेय, दीनानाथ पांडेय, वीरेंद्र शिवानी, दिवाकर मिश्रा समेत कई लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments