Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंत रामदास महाराज की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

महंत रामदास महाराज की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा


हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


अयोध्या। रामकोट रामजन्मभूमि स्थित राम गुलेला मंदिर और लोमश मुनि आश्रम में साकेतवासी श्री श्री 108 महंत रामदास जी महाराज की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था।

पूरे दिन भक्ति-मय वातावरण रहा। संत-महात्माओं और भक्तों की उपस्थिति में हवन, पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने रामनाम संकीर्तन के साथ महंत रामदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महंतों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान महंत श्री श्री 108 शिवचरनदास जी के कृपापात्र शिष्य एवं प्रबंधक अतुल राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महंत शिवचरनदास जी ने अपने गुरुदेव को नमन करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महंत रामदास जी ने तप, त्याग और समाज सेवा के माध्यम से सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा को प्राथमिकता दी तथा अयोध्या में सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments