Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा, संतों...

महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा, संतों ने अर्पित की पुष्पांजलि

0

अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी स्थित इमली की बगिया के निर्वाणी अनी अखाड़ा मंडपम में साकेतवासी महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंतों सहित अयोध्या के विभिन्न अखाड़ों के संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत संतराम दास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि पूज्य गुरुदेव की तेरहवीं पर अयोध्या के संतों को आमंत्रित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि गुरुदेव जिस भी लोक में हों, वहां से सनातन संस्कृति और धर्म की सेवा के लिए सभी को आशीर्वाद प्रदान करते रहें। उन्होंने बताया कि तेरहवीं के उपलक्ष्य में एक दिन पहले पूरे अयोध्या में लड्डू-कचौड़ी का भंडारा कराया गया था और अगले दिन भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि महंत संतराम दास महाराज एक तपस्वी, विद्वान और सरल स्वभाव के संत थे। उनका स्नेह और आशीर्वाद सभी को प्राप्त होता था। उन्होंने कहा कि आज उनकी तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला और संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version