Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजीवन के प्राणाधार हैं वृक्ष-सर्वेन्द्र विक्रम

जीवन के प्राणाधार हैं वृक्ष-सर्वेन्द्र विक्रम

अम्बेडकर नगर। वृक्ष जीवन के प्राणाधार और धरती के अलंकार हैं।वृक्षविहीन जीवन की संकल्पना कोरी कल्पना है।ये उद्गार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर के प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने व्यक्त किये।श्री सिंह प्रधानाचार्य कप्तान सिंह के नेतृत्व में हुए आज वृहद वृक्षारोपण अभियान में भाग ले रहे थे।

   ध्यातव्य है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग इस सप्ताह प्रान्त स्तर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रहा है।जिसके परिप्रेक्ष्य में आज इस संस्था में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के मण्डल अध्यक्ष उदयराज मिश्र व माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सहित शिक्षक राजेश मिश्रा,अमरनाथ पांडेय, एस के सिंह,रतमेश,रामशुक सहित विद्यालय के सभी रासेयो स्वयं सेवकों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया।।

  इस अवसर पर आम,आंवला,पीपल,सागौन व काँचनार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments