अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष और राजनीतिक सफर पर आधारित फिल्म “अजेय” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिनेता अनंतजोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जबकि निर्देशन की कमान रविंद्रगौतम ने संभाली है। कहानी का आधार लेखक शांतनुगुप्ता की चर्चित किताब “दमॉन्कहूबिकेमचीफमिनिस्टर” है।
अयोध्या में ट्रेलर रिलीज को लेकर संतों और श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला। संतों ने फिल्म के पोस्टर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक कर विशेष पूजा-अर्चना की। संत दिवाकराचार्य ने इसे “अनुकरणीय फिल्म” बताते हुए जनता से अपील की है कि वे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में जाकर इसे सफल बनाएं। फिल्म में कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, जिनमें परेशरावल, दिनेशलालयादवनिरहुआ, पवनमल्होत्रा, राजेशखट्टर, गरिमाविक्रांतसिंहऔरसरवरआहूजा शामिल हैं।