Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा सरयू किनारे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा

दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा सरयू किनारे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा

0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर इस दीपोत्सव पर अयोध्या को सरयू नदी किनारे एक आधुनिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उपहार मिलने जा रहा है। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए बनाया गया यह रेस्टोरेंट मुंबई की कंपनी लिटमस मरीन ने तैयार किया है।

रेस्टोरेंट 20.5 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है। इसमें 35 पर्यटक एक साथ बैठकर भोजन का आनंद ले सकेंगे। यह पूरी तरह वातानुकूलित है और इसमें आधुनिक लाइटिंग व सुसज्जित किचन की सुविधा है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि यह परियोजना अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत करेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ाएगी।

दीपोत्सव तक इसके शुरू होने की संभावना है। पर्यटक यहां सरयू की लहरों के बीच भोजन करते हुए घाटों और राम की पैड़ी का दृश्य देख सकेंगे। खासकर दीपोत्सव की जगमगाहट के बीच यह रेस्टोरेंट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अयोध्या में नदी पर्यटन (रिवर टूरिज्म) को भी नया आयाम मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version