Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक नाका हनुमानगढ़ी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

25 नवंबर से 15 दिसंबर तक नाका हनुमानगढ़ी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

0
ayodhya samachar

अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा।

अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अयोध्या ने बताया कि उतरौला-फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर चौक से नाका बाईपास तक तथा चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के संयुक्त हिस्से नाका हनुमानगढ़ी पर सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।

यातायात के वैकल्पिक मार्गों के संबंध में बताया गया है कि जनौरा की ओर से आने वाले वाहन कृष्णानगर मोड़ (आरा मशीन) से गुलाब नगर होते हुए चुंगी तिराहे से आवागमन करेंगे। वहीं मकबरा की ओर से आने वाले वाहन रामनगर-पहाड़गंज होते हुए चुंगी तिराहे से गुजरेंगे। लोक निर्माण विभाग ने यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version