Friday, March 6, 2026
Homeअयोध्या समाचार विशेषआज साल का लग रहा है दूसरा सूर्य ग्रहण, जाने भारत पर...

आज साल का लग रहा है दूसरा सूर्य ग्रहण, जाने भारत पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

अयोध्या। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को लग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण रात 8:34 पर लगेगा और रात्रि 2:25 तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

आश्विन माह में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं । जिसको अच्छा नहीं माना जाता है।

 यह सूर्य ग्रहण कंकड़ाकृति ग्रहण है। भारत में नहीं दिखाई देने वाला यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का किनारा अटलांटिक व प्रशांत महासागर में दिखेगा।

 यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस कारण इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए दिनचर्या समान होगी । जानकारों का यह भी कहना है ग्रहण जहां दिखता है वही इसका प्रभाव पड़ता है। क्योंकि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई दे रहा है इसलिए भारत में रहने वालों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments