Monday, May 20, 2024
HomeNewsजन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा की झलक दिखेगी दुर्गापूजा व रामलीला महोत्सव...

जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा की झलक दिखेगी दुर्गापूजा व रामलीला महोत्सव में

Ayodhya Samachar


◆ प्रशासन का आश्वासन – विकास कार्यो के कारण नहीं होगी महोत्सव में कोई परेशानी


◆ 24 अक्टूबर को होगी दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन


अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा व इससे पूर्व के उत्साह की झलक इस बार के दुर्गा पूजा व राम लीला महोत्सव में दिखाई देगी। विशेष आयोजनों में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण के उत्साह दिखलाई देगा।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल प्रेस वार्ता में बताया कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। दुर्गा पूजा व रामलीला के आयोजन इसका संदेश देंगे कि श्री राम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से आम जनमानस में कितना उल्लास है। सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन विशेष आयोजन में भी इसका जिक्र होगा।

            उन्होने बताया कि अयोध्या नगर क्षेत्र में प्रतिपदा के दिन से नगर में 28 व जनपद में नौ स्थानों पर मूर्तियां की स्थापना हो जाएगी। शेष स्थानों पर मूर्तियां 20 और 21 अक्टूबर को दर्शन प्रारम्भ हो जाएगा। अयोध्या में प्रतिमा विर्सजन शोभा यात्रा 24 अक्टूबर को 11 बजे जीआईसी से निकलकर फतेहगंज-चौक माग से सहादतगंज टीवी टावर से निर्मलीकुंड विर्सजन के लिए जायेगी।

24 अक्टूबर को ही अयोध्या नगर, भदरसा, सोहावल, रुदौली, बीकापुर, मया बाजार, बारुन, कुचेरा की प्रतिमाएं विर्सजित की जाएगी। 25 अक्टूबर को अयोध्या, मया बाजार, दिलासीगंज, महबूबगंज, ऐमीघाट, दर्शननगर, मिल्कीपुर, पूरा बाजार व मयाबाजार, प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 26 अक्टूबर को गोशाईगंज, 28 को चौरे बाजार, हैदरगंज व तारुन की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

शनिवार को नावनेवरिया कार्यक्रम से शुरू हो गया है रामलीला महोत्सव

नगर में तीन स्थानों पर रामलीला 12 अक्टूबर से शुरु हो गयी। नगर क्षेत्र में फतेहगंज में नावनेवरिया शनिवार को सम्पन्न होगा। कार्यक्रम हैदरगंज में 15, साहबगंज में 16 व चौक में 18 अक्टूबर को होगा।

शंकरगढ़ की रामबारात 24 अक्टूबर को, चौक की 25 अक्टूबर, फतेहगंज व साहबगंज की 26 अक्टूबर को निकलेगी। राजगद्दी 25 अक्टूबर को शंकरगढ़ व रुदौली, 26 को चौक, 27 को कोठापार्चा, अशोकपुरम, साहबगंज तथा फतेहगंज तथा 28 को हैदरगंज की सम्पन्न होगी।

विर्सजन जलूस के रास्ते को ठीक करने का प्रशासन से मिला आश्वासन

विसर्जन जलूस के दौरान निर्माणधीन फतेहगंज ओबर ब्रिज सबसे दिक्कत का कारण था। उन्होनें बताया कि फतेहगंज ओवरब्रिज पर 22 अक्टूबर तक सर्विस रोड बन जायेगी। जिससे यहां विसर्जन जलूस व रामबारात निकालने में कोई समस्या नहीं होगी। महोत्सव के आयोजन में सबसे ज्यादा परेशानी रामपथ को लेकर थी। जिसको समय से ठीक करने का आश्वासन प्रशासन की ओर से मिला है। केन्द्रीय के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विकास कार्यो को लेकर दिक्कतें होती है। विसर्जन जलूस रामपथ पर रिकाबगंज से सहादतगंज हनुमानगढ़ी तक निकलेगा। इस सड़क को जलूस योग्य बनाने की आश्वासन मिला है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments