Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागणतंत्र दिवस को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, शहरभर में चला चेकिंग...

गणतंत्र दिवस को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, शहरभर में चला चेकिंग अभियान


अयोध्या। आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष सतर्कता बरती गई, जहां यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की गई। मेटल डिटेक्टर की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली गई। यह अभियान सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया।

उदया चौराहा और रिकाबगंज क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की गई, वहीं सहादतगंज इलाके में काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिल्म उतरवाई गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments