Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नकदी व कार बरामद

टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नकदी व कार बरामद

0

अयोध्या। शहर में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 6200 रुपये नकद तथा एक अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार यादव (58) निवासी प्रयागराज, दीपक सिन्हा (52) निवासी प्रयागराज और राकेश (46) निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 19 मार्च को टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर तीनों को 20 मार्च को बीजेपी कार्यालय तिराहे के पास से पकड़ा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार राकेश और दीपक सिन्हा के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version