Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस , सोते समय अधेड़...

तीन दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस , सोते समय अधेड़ की कर दी गई थी निर्मम हत्या


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में अधेड़ की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार की रात गांव निवासी रामस्वरूप अपने नवनिर्मित मकान में, जो गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, कमरे में सो रहा था। तभी किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक के पुत्र विवेक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बावजूद इसके, तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments