Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशार्ट सर्किट से लगी आग से तीन बच्चे व महिला झुलसी

शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन बच्चे व महिला झुलसी


◆ गंभीर हालत में लखनऊ रिफर


तारुन, अयोध्या। विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में घर में सो रहे महिला समेत तीन बच्चों जलकर झुलस गए। घटना तारून थाने के महरई मोहम्मदपुर गांव की है। चीत्कार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए ले गये । जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की रात्रि में राममिलन विश्वकर्मा के कमरे में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई । जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद व समाजसेवी रवि सिंह ने बताया कि कमरे में सो रही राममिलन की बहू सुधा सरोज उम्र लगभग 32 वर्ष, वर्षा 17 वर्ष, अंशिका 13, दुधमुहा बच्चा शिव आग की चपेट में आकर झुलस गए । चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए दर्शन नगर ट्रामा सेंटर ले गए । जहां से हालत गंभीर होने पर सोमवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया । जहां पर इलाज चल रहा है । महिला का पति अहमदाबाद में रोजी-रोटी के सिलसिले में गया हुआ है । लेखपाल प्रवीण कुमार वर्मा ने घटना के विषय में आकलन कर आख्या तहसील पर भेज दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments