Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदित्य भवन ट्रस्ट ने नगर निगम को सौपें आईसीयू एम्बुलेंस व शव...

आदित्य भवन ट्रस्ट ने नगर निगम को सौपें आईसीयू एम्बुलेंस व शव वाहन

अयोध्या। आदित्य भवन ट्रस्ट की तरफ से एक आइसीयू एम्बुलेंस बस व शव वाहन नगर निगम को सौंपा गया है। संस्था की तरफ से एनआरआई मनमोहन व पिंकी नैय्यर ने आईसीयू एम्बुलेंस व दिल्ली निवासी ओम प्रकाश मेहतो इसको श्रीरामचन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को सौंपा। दोनो ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

         श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम का भाव हमारी संस्कारों में समाहित है। समाज के सक्षम व्यक्तियों को दूसरों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सेवा भाव किसी मनुष्य की पहचान बताता है। दूसरों की सहायता के लिए आगे आना हमारे आत्मसंतोष का वाहक बनाता है। समाज के प्रति अपना योगदान देने वाले दूसरों के पथ प्रदर्शक बनते है।

         आदित्य भवन के ट्रस्टी हरिओम राय ने बताया कि आईसीयू बस एम्बुलेंस एक चलता फिरता अस्पताल होगा। नगर निगम ही आगे चलकर इसका संचालन करेगा। जिसमें डाक्टर व अन्य स्टाफ की उपस्थिति रहेगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में यह उपलब्ध रहेगा। इसके बाद इसका संचालन नगर निगम करेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बैकुण्ठ धाम में करीब एक करोड़ की लागत से शवदाह मशीन लगाई जाएगी। इस तरह की मशीन बनारस व रामेश्वरम में लगी है। इससे प्रदूषण नहीं होगा। मशीन एलपीजी से काम करेगी। एक सिलेण्डर से 45 मिनट में शव का दाह हो जाएगा। इस मौके पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत राय, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नरेंद्र कोठारी, नवीन सावतिया, हरिओम राय, विष्णु पाण्डेय एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments