Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यात्योहार में खलल डालने वालों की जगह होगी जेल : पुलिस क्षेत्राधिकारी

त्योहार में खलल डालने वालों की जगह होगी जेल : पुलिस क्षेत्राधिकारी


हाईलाइस्ट


  • दुर्गा पण्डालों में 24 घण्टे 2 लोग मौजूद रहेंगें
  • अग्निशमन के लिए पानी और रेत की बोरी रखनी पडेगी
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइड लाइन के अनुसार डीजे पर  65 डेसिबल की आवाज़ मान्य
  • नई मूर्ति किसी भी शर्त पर स्थापित नहीं होगी
  •  मूर्ति विर्सजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए

@ बिपिन सिंह ,


पूरा बाजार, अयोध्या । पुलिस सर्किल के सदर क्षेत्र  के तीनों थाना क्षेत्र में आसन्न पर्व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है | सीसी कैमरों से लैस होगें सभी दुर्गा पण्डाल एवं अराकतत्वों को चिह्नित कर उन पर पैनी नजर रखी जाएगी । आसन्न त्योहारों में खलल डालने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे l वे जाएंगे जेल ।

यह बात थाना महराजगंज परिसर में आयोजित शांति समिति के बैठक को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने बताते हुए कहा कि त्योहार में शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई है ।

सीओ सदर ने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी ऐसे भड़काऊ या आपत्तिजनक संगीत डीजे पर बजने नहीं दिया जाएगा , जिससे किसी दूसरे समुदाय को ठेस पहुंचें या शांति भंग हो ।

केन्द्रीय श्री राम लीला दुर्गा पूजा समन्यवय समिति के तहसील सदर संयोजक ध्रुव गुप्ता ने थाना क्षेत्र में पूर्व की भाँति इस बार भी करीब 132 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और थाना क्षेत्र में परंपरागत तरीके से पाँच स्थानों कनकपुर , मया बाजार ,नेव कबीरपुर , बेलसण्डी एवं सरायरासी में रामलीलाओं का मंचन किया जायेगा ।

केन्द्रीय श्रीरामलीला एवं दुर्गा पूजा समन्यवय समिति के तहसील अध्यक्ष प्रमोद सोनी ने कहा कि पूरा बाजार में पिछले कई वर्षो से उनके नेतृत्व में करीब 15 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होते आ रहे हैं जो क्रमवार टोकन के मुताबिक विसर्जन के लिए  निर्धारित घाटों पर जाते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments