Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों का कहर: विदेशी चिड़ियों की दुकान का ताला तोड़ ले उड़े...

चोरों का कहर: विदेशी चिड़ियों की दुकान का ताला तोड़ ले उड़े हजारों का सामान


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वाजिदपुर मोहल्ले निवासी आकिब अंसारी का है, जिनकी विदेशी चिड़ियों की दुकान का ताला रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और करीब 50 हजार की चिड़ियां, खरगोश, पिंजरे व अन्य सामान के साथ दो नगद भी चुरा ले गए।आकिब अंसारी ने बताया कि वह बसखारी रोड बड़े पुल के पास एक गुमटी में विदेशी चिड़ियों का विक्रय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की रात करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर ट्रक से आए और गुमटी का ताला तोड़कर पूरा सामान उठा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में पहले से ही चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। तीन दिन पूर्व घसियारी टोला निवासी रविकांत जायसवाल की बाइक घर के सामने से चोरी हो गई थी। वहीं, दो दिन पहले नगपुर निवासी मुकेश कुमार की बाइक, जो बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता है, दिन दहाड़े चोरी हो गई। इन बढ़ती घटनाओं से क्षेत्रीय जनता में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। इस मामले में जब कोतवाली प्रभारी प्रफुल्ल कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब इसकी जांच करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments