Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनता में अपार उत्साह : इन्द्र प्रताप...

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनता में अपार उत्साह : इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू


◆ पूर्व विधायक ने गोसाईगंज विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर किया तूफानी जनसम्पर्क


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गोसाईगंज विधानसभा के बंधनपुर व नगर पंचायत गोसाईगंज सहित दर्जनों स्थानों पर जनसम्पर्क के दौरान जनता को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु उन्होंने आमंत्रित किया।
खब्बू तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनता में अपार उत्साह है। लोग महारैली में पहुंचने के लिए आतुर है। सभी अपेक्षित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भाजपा उठा रही है। पार्टी के सभी स्थानीय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर इसके लिए जनसम्पर्क कर रहे है। लोगो के आने के लिए बसों, चार पहिया वाहनों की व्यवस्था है। इसके साथ में भारी संख्या में लोग अपने वाहनों, मोटरसाईकिल से कार्यक्रम स्थल पर जाएगें। विभिन्न स्थानों से जलूस की शक्ल में लोग महारैली के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा से 30 हजार से अधिक की संख्या महारैली में जाएगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments