Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या के मसौधा क्षेत्र में बन रहा थिमेटिक द्वार, पर्यटन सुविधाओं का...

अयोध्या के मसौधा क्षेत्र में बन रहा थिमेटिक द्वार, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार शुरू


अयोध्या मसौधा के अबानपुर सरोहा में एक थिमेटिक द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने यूपीपीसीएल को सौंपा है। वर्तमान में नींव की खुदाई और फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है।

थिमेटिक द्वार के साथसाथ क्षेत्र में सड़क संपर्क, पेयजल, विश्राम स्थल और सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेन्द्र यादव के अनुसार, द्वार का डिजाइन अयोध्या की पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिकता के समन्वय को दर्शाएगा। यूपीपीसीएल के इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य 15 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और अगस्त तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments