Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक ही रात में पांच घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व...

एक ही रात में पांच घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व सामान ले गए चोर


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर मजरे सिंहीपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर आलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

गांव निवासी विनायक मिश्रा पुत्र चून्नू मिश्रा की बहन की शादी नवंबर में तय है। वहीं रामआसरे मिश्रा पुत्र रामबुझ मिश्रा के घर भी फरवरी में बेटी की शादी होनी है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। परिवार के बेटे शहर में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर वृद्ध पिता, बहुएं और बच्चे मौजूद थे। रात में वृद्ध पिता बरामदे में और बहुएं बच्चों के साथ कमरों में सो रही थीं।

बताया गया कि चार भाइयों के मकान की छत आपस में जुड़ी हुई है। चोर एक मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और इसके बाद तीन अन्य घरों में घुसकर आलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर जेवरात समेत अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। पड़ोसी जयप्रकाश मिश्रा पुत्र धर्मराज मिश्रा, दिनेश मिश्रा और अतुल तिवारी पुत्र चिंतामणि तिवारी के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया और सामान चोरी कर लिया।

चोरी की सूचना मिलते ही जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। सूचना पर जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments