Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुजुर्ग ने डबल बैरल बंदूक से खुद...

देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुजुर्ग ने डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारी, मौत


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बुजुर्ग ने अपनी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामपाल सिंह (85) पुत्र स्वर्गीय सदाफर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामपाल सिंह काफी समय से अवसाद में चल रहे थे और उनकी आंखों का इलाज भी चल रहा था। घटना के समय घर में उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, भतीजे और कुछ मजदूर मौजूद थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन और घर में मौजूद लोग कमरे की ओर दौड़े तो दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद मिले।

इसके बाद घर में काम कर रहे कारपेंटर की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रामपाल सिंह मृत अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपनी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों तथा मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments