Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार व दो फरार

चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार व दो फरार


◆ जेवरात, नकदी और तमंचा बरामद, सरगना पर दर्ज है 30 से अधिक केस


अयोध्या। थाना क्षेत्र कुमारगंज के ईदिलपुर गांव में 21 अगस्त को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने सत्थिन पुल, ग्राम झरियक के पास दबिश देकर अभियुक्त वकील उर्फ सेनापति (38 वर्ष) निवासी इटौंजा, तथा अमित पाल (26 वर्ष) निवासी ईदिलपुर को गिरफ्तार किया। दोनों चोरी की नई घटना की योजना बना रहे थे। मौके से उनके दो साथी चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह और नाजिर हुसैन फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, 11,300 रुपये नकद, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले मकानों की रेकी करते हैं और रात में दीवार फांदकर घर में घुसते हैं। गैंग के कुछ सदस्य बाहर निगरानी करते हैं जबकि अन्य ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ले जाते हैं। गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया, नकदी, मोबाइल फोन, टॉर्च, आला नकब, मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि वकील उर्फ सेनापति पर अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमित पाल के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments