Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच ट्रस्ट कर रहा, आस्था से खिलवाड़...

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच ट्रस्ट कर रहा, आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे : सूर्य प्रताप शाही


अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आंतरिक मामला है और ट्रस्ट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह ट्रस्ट की ओर से की जाएगी।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राम भक्तों की आस्था सर्वोपरि है और किसी की आस्था के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे मामले को लेकर पूरी तरह सजग और सतर्क है तथा सामने आए तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी या अनियमितता पाई जाती है तो उसके संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस विषय पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहा है।

सूर्य प्रताप शाही ने आगे कहा कि यदि जांच के दौरान ट्रस्ट को राज्य सरकार से किसी प्रकार के सहयोग या सहायता की आवश्यकता महसूस होती है तो सरकार भी पूरा सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच ट्रस्ट स्तर पर चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी और जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments