Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में बढ़ेगी वैचारिक स्पष्टता व संगठनात्मक मजबूती: कमलेश...

प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में बढ़ेगी वैचारिक स्पष्टता व संगठनात्मक मजबूती: कमलेश श्रीवास्तव


◆ अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को हुआ समापन


अयोध्या। पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने संवाद, संपर्क और समन्वय की पद्धति को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने पर जोर दिया।



कार्यशाला में क्षेत्रीय संयोजक श्रीकृष्ण शास्त्री ने वैचारिक अधिष्ठान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ प्रबंधन, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विचारधारा, विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक सिंह ‘मोनू’ ने सांगठनिक विकास, अभिषेक मिश्र ने इतिहास व विकास तथा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

समापन अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती का आधार है। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता के साथ कार्यकुशलता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यशाला में हरभजन गौड़, परमानंद मिश्र, दिव्य प्रकाश तिवारी, मुकेश तिवारी, लक्ष्मण वर्मा, चंदन सिंह, धनश्याम दास, बाल कृष्ण वैश्य, भृगुनाथ सिंह, रामजस मांझी, राजेश मिश्र, आशीष सिंह, मनीष चौधरी, सतेंद्र पाण्डेय, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, चंदा सिंह, बबिता मौर्य, अजय गौड़ सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments