Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्रोत्सव की टोन बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन

नवरात्रोत्सव की टोन बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन


अयोध्या। नवरात्रोत्सव के साथ मनोरसायनिक बदलाव होने शुरु हो जाते है जिसके सकारात्मक  मनोप्रभाव होते हैं। प्रार्थना व व्रत न केवल मनोतनाव पैदा करने वाले मनोरसायन कॉर्टिसाल के स्तर को कम करते है बल्कि  हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन व डोपामिन तथा आत्मीयता व आनन्द की अनुभूति वाले हार्मोन एंडोर्फिन व आक्सीटोसिन की मात्रा को बढ़ावा देने मे सहायक होते हैं

डा आलोक मनदर्शन

जिससे मन में आस्था,स्फूर्ति, उमंग, उत्साह ,आनन्द व आत्मविश्वास का संचार होता है तथा मानसिक  स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।साथ ही मनोसंयम के लिये ज़िम्मेदार हार्मोन सेरोटोनिन से रुग्ण मनो वृत्तियों व व्यसन  पर अंकुश लगाने मे मदद मिलती है तथा स्पिरिचुअल रिवॉर्ड हार्मोन डोपामिन जन-मन में  बढ़ने लगता है। मंदिर मे सामूहिक पूजा व आराधना से संवर्धित होने वाला मनोरसायन ऑक्सीटोसिन   मूड-स्टेबलाइजर जैसा कार्य करते हुए शान्ति व सुकून का संचार करता है। एक साथ भजन कीर्तन व गरबा आदि से एंडोर्फिन हार्मोन की वृद्धि से  मनोआनंद व उत्साह की मनोदशा परिलक्षित होती है। जिसे मनोविश्लेषण की भाषा में मास मेंटल-यूफोरिया या जन मनो-आनन्द कहा जाता है। दान पुण्य से स्वस्थ्य मानवीय मनोरक्षा युक्ति अल्ट्रुइज्म का संचार होता है जिससे तनाव अवसाद व चिंता विकार से उबरने में मदद मिलती है। फलाहार उपवास फाइबर डाइटिंग का सटीक वर्जन है जो मोटापा,उच्च रक्तचाप व मधुमेह के प्रबंधन में अतिउपयोगी है। यह मनोविश्लेषण जिला चिकित्सालय के मनोविश्लेषक डा. आलोक मनदर्शन द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments