Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनव निर्माण के 9 वर्ष पर कलेक्ट्रेट सभागार में तृतीय दिवस का...

नव निर्माण के 9 वर्ष पर कलेक्ट्रेट सभागार में तृतीय दिवस का हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा थीम आधारित विचार गोष्ठी, संवाद सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी सहित कृषि से संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों द्वारा विगत 9 वर्षों में सरकार द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2019 से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के 4,61,169 किसानों के बैंक खातों में अब तक कुल 1372 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र, पांती के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई, जिससे उत्पादन में वृद्धि एवं लागत में कमी सुनिश्चित की जा सके। वहीं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इन योजनाओं से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा उनकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर जन-जन तक संदेश पहुंचाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments