Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कैशलेस चिकित्सा सुविधा को कैबिनेट की मंजूरी पर शिक्षक संघ ने जताया...

कैशलेस चिकित्सा सुविधा को कैबिनेट की मंजूरी पर शिक्षक संघ ने जताया आभार

0
ayodhya samachar

अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अयोध्या ने राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ पदाधिकारियों ने इसे बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बहुप्रतीक्षित और जनकल्याणकारी निर्णय बताया है।

संघ की ओर से कहा गया कि इस कैशलेस सुविधा का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया सभी को मिलेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी। जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को इस योजना में शामिल किया जाना सराहनीय कदम है। अब तक गंभीर बीमारी के समय ऐसे कर्मचारी असहाय स्थिति में आ जाते थे, लेकिन इस निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी।

जिला मंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि यह सुविधा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए संजीवनी के समान है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि योजना को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि इसका लाभ समय से मिल सके।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मनुजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शशि यादव, डॉ. मुकेश आनंद, डॉ. मानसी द्विवेदी, जिला संयुक्त मंत्री अजय वर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रदीप मौर्य, जिला उपमंत्री नंदकुमार सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, संयोजक और बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र व कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version