Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या रामनवमी पर दो दिन के अवकाश घोषित होने पर शिक्षक संघ ने जताया आभार By amit_ayodhyasamachar - March 25, 2026 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। पावन हिंदू पर्व रामनवमी के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 26 व 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शासन की धार्मिक आस्थाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस पावन पर्व को श्रद्धा, उल्लास और गरिमा के साथ मना सकेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर अतिरिक्त अवकाश से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों को अपने धार्मिक कर्तव्यों के निर्वहन का पर्याप्त अवसर मिलेगा। संघ ने सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं। साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों—सत्य, त्याग और कर्तव्य परायणता—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।