बसखारी अंबेडकरनगर। छात्र-छात्राएं एवं युवा पीढ़ी देश के भविष्य हैं। और वर्तमान युग तकनीकी का है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओ को डिजिटल रूप से जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन, टेबलेट वितरण योजना शुरू की है। जो युवा तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास है।इस योजना का उद्देश्य युवाओं का तकनीकी सशक्तिकरण है।उक्त बातें नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कल्पा महाविद्यालय किछौछा के प्रांगण मेंआयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण करते हुए बातौर मुख्य अतिथि कही। टेबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं को चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने टेबलेट वितरित करते हुए उनके भविष्य की उज्ज्वल कामना की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अवधेश चौधरी, प्रधानाचार्य डॉक्टर पतिराम वर्मा, सैय्यद नदीम अशरफ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।