Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप क्षेत्रीय वन अधिकारी ने टीम सहित अवैध आरा मशीन पर मारा...

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी ने टीम सहित अवैध आरा मशीन पर मारा छापा मचा हड़कंप


जैतपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील अन्तर्गत भियांव ब्लांक सकरा दक्षिणी में चल रहे अवैध आरा मशीन चलाने की सूचना पर पहुंची वन प्रभाग जलालपुर रेंज में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी की टीम ने छापा मारा लेकिन भनक लगते ही आरा मशीन चालक वहां से मशीन हटाने में और फरार होने में सफल रहा। लेकिन वहां पर टीम को विरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा अवैध आरा मशीन संचालन के साक्ष्य जैसे अवैध प्रतिबंधित प्रकाष्ठ का भण्डारण,चीरे हुए पटरे, इंजन आदि पाये गये, मौके पर बरामद की गई प्रकाष्ठ को लिखा पढ़ी करके सुपुर्द कर दिया, और जैतपुर थाने में विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम सकरा दक्षिणी थाना जैतपुर अंबेडकरनगर के नामजद तहरीर थाने में दे कर उ.प्र.आरामशीन स्थापना एवं विनियमन नियमावली 1978 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, टीम में रेन्जर स्नेह कुमार मौर्य,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जलालपुर रेंज सुनील कुमार चौधरी, की टीम के साथ साथ जैतपुर थाना के पुलिस कर्मी भी शामिल रहे, जैतपुर थाना प्रभारी थिरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि वन विभाग की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रीम कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments