Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपावली के अगले दिन भी राम की पैड़ी पर सजेगी रोशनी की...

दीपावली के अगले दिन भी राम की पैड़ी पर सजेगी रोशनी की छटा, फिर होगा लेजर और ड्रोन शो

0

◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने दी सहमति, अयोध्यावासियों को एक बार फिर मिलेगा दीपोत्सव जैसा नजारा


◆ निषादराज चौराहे से गोलाघाट तक दीपावली से पहले होगी पेंटिंग, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को दिए गए निर्देश


अयोध्या। दीपोत्सव के उल्लास को एक दिन और आगे बढ़ाते हुए दीपावली के अगले दिन 9 नवंबर को राम की पैड़ी पर एक बार फिर दीपोत्सव जैसा नजारा देखने को मिलेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है। इसके तहत राम की पैड़ी पर लेजर शो, ड्रोन लाइट शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से विशेष कार्यक्रमों का दोबारा आयोजन किया जाएगा। इससे अयोध्या के स्थानीय नागरिकों को भी दीपोत्सव की भव्यता और आधुनिक तकनीक से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव के आयोजन के बाद भी अयोध्यावासियों के उत्साह और आनंद को बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने मुख्यमंत्री से 9 नवंबर को राम की पैड़ी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि यहां के नागरिकों की सांस्कृतिक पहचान भी है। ऐसे आयोजन स्थानीय लोगों को अपनी नगरी के गौरव और बदलती तस्वीर से जोड़ते हैं।

विधायक ने बताया कि इसके साथ ही निषादराज चौराहे से थाना रामजन्मभूमि होते हुए अशर्फी भवन और गोलाघाट तक मार्ग पर रोड पेंटिंग का कार्य दीपावली से पहले पूरा कराने के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से वार्ता की गई है। जिससे आने वाले श्रद्वालुओं को असुविधा न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version