अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी के बगल बर्तन व्यवसायी संत कुमार मोदनवाल के प्रतिष्ठान और आवास में हुए अग्निकांड के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसमें 50 हजार रुपये व्यक्तिगत रूप से और 50 हजार रुपये समाज के लोगों के सहयोग से जुटाकर दिए गए। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में संत कुमार को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। हादसे से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संकटकीइसघड़ीमेंपीड़ितपरिवारकोसंबलदेनाहमसभीकीजिम्मेदारीहै।आगसेहुएनुकसाननेपरिवारकोआर्थिकरूपसेप्रभावितकियाहै।ऐसेसमयमेंसमाजकीसामूहिकसंवेदनाऔरसहयोगहीपीड़ितोंकोहौसलादेताहै।इसीभावनासेव्यक्तिगतस्तरपरऔरसमाजकेलोगोंसेसहयोगलेकर त्वरित सहायताउपलब्धकराईगई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई है। सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी जल्द दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल, अजय मोदनवाल, श्रवण जायसवाल, अंकुर मोदनवाल, विकास गुप्ता, रवि मोदनवाल , गोपीनाथ मोदनवाल, रामचंद्र मोदनवाल, वीरू मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अर्पित विश्वकर्मा, सोनू ताराचंद कैटर्स, सोनू मोदनवाल मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।