Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गूंजेगा ‘कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे...

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गूंजेगा ‘कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी’ का जयघोष

0

अयोध्या। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गांधी पार्क से पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर तक श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली जाएगी। ‘‘कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी’’ के जयघोष के साथ निकलने वाली यात्रा में महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नवीन मंडी स्थित कार्यालय पर बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह शोभायात्रा को रवाना करेंगे।

महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ ने हिंदू समाज की एकजुटता और धार्मिक विषयों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और संकल्प को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया जाएगा।

 जिलाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हवन-पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बैठक में जवाहर सोनकर, भगौती सोनकर, शिवभोला सिंह, मुकेश सोनकर, मनोज, रमेश शास्त्री, अशोक मिश्र, हनुमान शुक्ला, शिवम‌् सिंह, शिव भोला सिंह, कष्ण कुमार सोनी, अंकित सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version