अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन से सेवा ज्योति पद यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से श्रवण किया। इसके बाद सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा रामपथ स्थित गरुड़ द्वार तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और यात्रा के जरिए सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।
