Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासातवें स्थापना दिवस पर भारतीय पेंशनर्स मंच का अधिवशेन सम्पन्न

सातवें स्थापना दिवस पर भारतीय पेंशनर्स मंच का अधिवशेन सम्पन्न


अयोध्या। भारतीय पेंशनर्स मंच (राष्ट्रवादी पेंशनर संगठन) का सातवां स्थापना दिवस अयोध्या धाम के परिक्रमा मार्ग, वासुदेव घाट स्थित श्री पुरुषोत्तम दास निष्काम सेवा ट्रस्ट समिति, सीताराम विहार कुंज पर संपन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ो प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अधिवेशन का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत स्वामी मुरलीधर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामचरण दास ने ध्वजारोहण किया।

मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एस.यादव ने कहा कि मंच अपनी स्थापना के समय से ही, पेंशन धारियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारत सरकार के समक्ष उन्हें समय-समय पर उठाता रहा है। वह केंद्र व राज्य के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत पेंशन भोगियों क विभिन्न समस्याओं के लिए पिछले अनेक वर्षों से संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि पेंशन भोगियों की मुख्य मांगों में पेंशन को आयकर से मुक्त करना, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिल रही छूट को समाप्त करने वाले आदेश को वापस लेना। कोरोना काल के दौरान पेंशनधारियों के 18 माह के महंगाई राहत के फ्रीज करने वाले आदेश को वापस लेना शामिल है।

अधिवेशन में सतीश चंद राय, प्रमोद कुमार, भास्कर दॉते को पेंशनर्स रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर गौतम मानानी राष्ट्रीय प्रवक्ता (गुजरात),विनोद पोराशर राष्ट्रीय प्रवक्ता (दिल्ली) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments