अयोध्या। गुरुवार को जिला कारागार से फरार हुए दो बंदियों के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। फरार बंदियों की तलाश के लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले गुरुवार को जेल से बंदी गोलूअग्रहरि और शेरअली बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गए थे।
मामले में उप महानिरीक्षक कारागार, अयोध्या परिक्षेत्र शैलेन्द्रकुमारमैत्रेय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक उदयप्रतापमिश्र के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है। जेलर जितेन्द्रकुमारयादव और उप कारापाल मयंकत्रिपाठी सहित आठ अन्य जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
मामले में एसपी सिटी चक्रपाणित्रिपाठी ने बताया कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मूल गृह स्थानों और रिश्तेदारियों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बंदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।