अयोध्या। दियरा स्टेट की रानी शालिनी कुमारी का आरोप है कि पूर्व मैनेजर शिवेंद्र शाही ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध तरीके से स्टेट की संपत्ति का हस्तांतरण अपने परिवार के नाम करवा लिया। पूर्व मैनेजर की मौत के बाद उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर जमीनें बेचने का काम शुरू हुआ, उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। बताया कि एक अधिकारी पर 350 करोड़ की जमीन का विवाद अब कोर्ट में विचाराधीन है। उनका कहना है कि दियरा स्टेट के राजा जगदीश प्रताप शाही की मृत्यु से पहले ही फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए थे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही राज परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा ताकि इस मामले में उचित कार्रवाई हो सके। उनका दावा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस पूरे सौदे को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया है और एजेंसी का दावा है कि यंग इंडियन के जरिए 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति का अवैध तरीके से सौदा किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा, फूल चंद्र यादव, नरेंद्र पाठक ने भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद की भूमि जिसकी कीमत लगभग 2000 करोड़ रूपये से अधिक है, जो फर्जी दस्तावेजो और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।