Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभूटान के प्रधानमंत्री पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

भूटान के प्रधानमंत्री पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन


अयोध्या। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे शुक्रवार सुबह अपने परिवार संग अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री टोबगे ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्हें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दर्शन कराया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। उनके सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश सरकार और केंद्र के मंत्री शामिल होंगे। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, एटीएस, एसटीएफ और सिविल पुलिस लगातार निगरानी में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे पर नजर रखे हुए हैं। फरवरी 2024 में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। माना जा रहा है कि उनकी यह अयोध्या यात्रा भारत-भूटान संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments