जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रसव के उपरांत प्रसूता की हालत खराब हो गई। आरोप है कि एएनएम रूपया वसूलने में लगी रही और मरीज का ख्याल नही रखा।सूचना के बावजूद एंबुलेंस नही पहुंची।जब तक परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते प्रसव केन्द्र पर ही महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही प्रसूता के परिजन और अन्य लोग पहुँच गए और अस्पताल पर हंगामा करने लगे। हंगामा देख सभी अस्पताल के कर्मी फरार हो गए।शव रोड पर रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची मालीपुर थानाध्यक्ष परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया किंतु परिजन तैयार नही हुए।
