Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील अकबरपुर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण करें। इस दौरान कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया गया।

तहसील अकबरपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

वहीं तहसील भीटी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु तथा टांडा, जलालपुर और आलापुर तहसीलों में भी अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इन तहसीलों में कुल 207 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस प्रकार जिले की सभी पांच तहसीलों में कुल 259 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version