Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के पोर्टल का बुधवार को होगा शुभारंभ, जिला...

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के पोर्टल का बुधवार को होगा शुभारंभ, जिला पंचायत सभागार में होगा लाइव प्रसारण

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की जा रही है। 384 करोड़ रुपये की इस योजना के पोर्टल का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा। इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

एआर कोआपरेटिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से किसानों को पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। ऋण की किश्तों का समय से भुगतान करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।

योजना के पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार 23 सितंबर को जिला पंचायत सभागार, अकबरपुर में सुबह नौ से 10 बजे तक होगा। कार्यक्रम में कृषकों के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version